Video: स्कूल फंक्शन में तैमूर ने दी कमाल की डांस परफॉर्मेंस, देखकर गार्डन-गार्डन हुआ मां करीना का दिल

12/16/2023 4:22:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े नवाब तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। अब हाल ही में तैमूर का उसके स्कूल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अपनी मां करीना और अन्य लोगों का खूब दिल जीत रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

दरअसल, तैमूर अली खान के स्कूल (धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल) में बीते शुक्रवार एनुअल डे मनाया गया, जहां कई बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधा। वहीं तैमूर ने अपने क्लासमेट्स संग एक बेहद प्यारी परफॉर्मेंस दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by STRANGER THIS SIDE (@stranger_this.side)

वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ के लाडले अपने दोस्तों संग बेहद प्यारा डांस कर रहे हैं। इस दौरान वह आंखों में काजल लगाए, क्रीम कलर के कुर्ता में बेहद क्यूट लग रहे हैं। स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे तैमूर को मां करीना दूर से चीयरअप करती नजर आ रही हैं और उसका वीडियो कैमरे में कैद कर रही हैं।

 

बेटे की परफॉर्मेंस के दौरान कैमरे में कैद हुआ करीना का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें, करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के अलावा इस फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने कमाल की परफॉर्मेंस दी। वहीं, शाह रुख खान के छोटे बेटे अबराम खान भी अपनी ड्रामा परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati