''जैसे नाम वैसे ही कारनामे'' Taimur ने तानी बंदूक तो हुए ट्रोल,कैमरे को टुकुर-टुकुर देखते रहे करीना के छोटे राज दुलारे जेह

1/16/2022 10:13:24 AM

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों पटौदी ब्रदर्स तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के काफी चर्चे हैं। पटौदी ब्रदर्स की तस्वीरें आते ही इंटनरेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।  करीना कपूर खान के लाडलों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं।

इन दोनों स्टार किड्स की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है। हाल ही में ये नवाबी ब्रदर्स की जोड़ीअपने मम्मी और पापा और भाई जेह के साथ अपने नाना रणधीर कपूर के घर पर वीकेंड लंच करने पहुंचे थे।

इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान तैमूर ने ऐसी हरकत की जिसके चलते वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं।  तैमूर जितना बड़े हो रहे है, उतनी ही उनकी शरारत भी बढ़ रही है।

हाल ही में तैमूर ने पपाराजियों पर अपनी खिलौने वाली गन तान दी। अपनी इसी हरकत की वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए।

यूजर्स ने कमेंट पर लिखा- अभी से ट्रेनिंग शुरु हो गईं। किसी ने लिखा जैसा नाम काम भी वैसी। देखें यूजर्स के कमेंट..

 

कैमरे को टुकुर-टुकुर देखते रहे करीना के छोटे राज दुलारे

वहीं जेह इस दौरान नैनी की गोद में दिखे। इस दौरान जेह लगातार कैमरे की तरह देखे जा रहे हैं। क्यूट जेह अली खान की नजर कैमरे से हट ही नहीं रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तैमूर अली खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज से लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। बीते दिनों भी तैमूर पपाराजियों के साथ मस्ती करते नजर आए थे। इस दौरान भी सैफ अली खान और करीना कपूर उनके साथ थे।

 


 

Content Writer

Smita Sharma