बेटे तैमूर को Ice cream खिलाने रेस्टोरेंट पहुंचे सैफीना, करीना का दिखा Swag अंदाज

5/10/2019 6:35:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब पापा सैफ और मम्मी करीना संग एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। 

इस दौरान तैमूर ब्लू टीशर्ट के साथ यैलो शॉर्ट्स में हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में दिखीं। वहीं, अक्सर अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करने वाली करीना ऑफ व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

सैफ भी लाइट ब्लू टीशर्ट के साथ डेनिम जींस और सिर पर रेड हैंकी बांधे हुए कैजुअल लुक में काफी कूल लग रहे हैं। तस्वीरों में सैफ तैमूर को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं।

जब करीना और सैफ बेटे के साथ रेस्टोरेंट के बाहर निकले तो छोटे नवाब के हाथों में आईस्क्रीन नजर आईं, जिसे वह बेहद क्यूट अंदाज में खा रहे थे। पैपराजी पर नजर पड़ते ही हमेशा की तरह नन्हें तैमूर मीडिया फोटोग्राफर्स को देखते नजर आए। वहीं, मम्मी करीना ने भी स्वैग अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

तैमूर भले ही अभी सुपरस्टार ना बने हों लेकिन वो काफी फेमस हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ इन दिनों फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। वहीं, करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। 'गुड न्यूज' के अलावा करीना करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में दिखाई देंगी।

 

 

 

Neha