मम्मी करीना का हाथ थामें सैर पर निकले तैमूर, बिल्ली संग खेलने की जिद्द करते की तस्वीरें आईं सामने

11/24/2018 10:06:01 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तैमूर को मम्मी करीनाके साथ महबूबा स्टूडियो में बाहर स्पाॅट किया गया। 

तस्वीरों में तैमूर मम्मी करीना का हाथ थामें कार से उतर रहे हैं।आउटफिट की बात करें तो इस दौरान व्हाइट कलर की टी-शर्ट में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना व्हाइट टी-शर्ट के साथ ग्रे जींस पहने स्टाइलिश लग रही हैं।

गाड़ी से निकलते ही तैमूर नजर सड़क पर लेटी एक बिल्ली पर पड़ी. तैमूर उसके साथ खेलने के लिए उसकी और बढ़े तो करीना उन्हें खीचनें लगीं लेकिन फिर भी जब तैमूर नहीं माने तो करीना ने उन्हें गोदी में उठाया और आगे बढ़ गईं।

तस्वीरों में तैमूर  मम्मी की गोद का लुफ्त उठा रहे हैं और करीना भी तैमूर को गोद में लेकर कैमरे के सामने आराम से पोज दे रही हैं। तैमूर का ये अनोखा अंदाज ही तो है जो उनको सबसे अलग बनाते हैं। 

बता दें कि हाल ही में मार्केट में तैमूर सॉफ्ट टॉय भी आया है। कंपनियां मार्केट में तैमूर गुड्डा उतारने लगी हैं। तैमूर गुड्डे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। यह इनकी तस्वीरों का जादू ही है कि सोशल मीडिया पर इतना क्रेज सुपरस्टरर्स के लिए भी नजर नहीँ आता है। ऐसा कहा जाए कि लोग रोज तैमूर की नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं तो शायद गलत नहीं होगा।

 

 

Neha