पापा सैफ के साथ घूमने निकले तैमूर, सामने आई क्यूट तस्वीरें

9/18/2018 3:32:54 PM

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

 

हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में वह पापा सैफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

इन दिनों तैमूर की आए दिन खेलते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में नन्हें तैमूर पापा सैफ के साथ घूमने निकले हैं। इन तस्वीरों में तैमूर व्हाइट टी-शर्ट के साथ रेड शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट अंदाज में दिखे वहीं सैफ भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

 

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

Neha