पापा सैफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे तैमूर, सामने आई क्यूट तस्वीरें

9/13/2018 1:07:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

इन तस्वीरों में वह पापा सैफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

इन तस्वीरों में नन्हें तैमूर पापा सैफ के साथ ग्राउंड पर बैठे हुए हैं और क्यूट पोज दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, लेकिन तस्वीरों में मम्मी करीना दिखाई नहीं दी।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

इस दौरान नन्हें तैमूर ग्रीन कलर की टीशर्ट के साथ व्हाइट शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट अंदाज में दिखे वहीं सैफ भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

Neha