पेरेंट्स के साथ नन्हें तैमूर का फैमिली वैकेशन हुआ खत्म, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

8/13/2017 1:30:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता कर लोट रहे थे कि हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट
हो गए। 

इन फोटोज में नन्हें तैमूर यैलो और ब्लू कलर की टी शर्ट पहने हुए थे जिसमें वो हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे।

वहीं करीना ने ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक टी शर्ट और सैफ ने व्हाइट एंड पर्पल चेक शर्ट के साथ ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई थी।

जहां एक ओर करीना अपने पति सैफ के हाथों में हाथ डाले नजर आईं तो वहीं छोटे नवाब अपने पापा की गोद में दिखाई दिए। 


बता दें कि सैफ और करीना 25 जुलाई वैकेशन के लिए स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे। तैमूर के जन्म के 7 महीने बाद पहला इंटरनेशनल वेकेशन था।

सैफ, बेबो और तैमूर स्विट्जरलैंड के 'रॉयल जीस्टैड पैलेस' में दो हफ्ते तक रुके। सैफ और बेबो ने पैलेस में एक स्वीट बुक कराया था।