यश और रुही के साथ खेलते नजर आए तैमूर, रेड शर्ट में दिखा बेहद क्यूट अंदाज

11/5/2018 12:42:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर की कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। 

दरअसल, करीना तैमूर को करण के घर लेकर गई थीं। जहां तैमूर यश और रुही के साथ खेलने में मस्त हो गए। इस दौरान नन्हें तैमूर रेड शर्ट और ब्लू जींस पहने बेहद क्यूट दिख रहे हैं। उनकी इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

तस्वीरों में जहां य। एक बड़ा सा दिल पकड़े दिखाई दे रहे हैं वहीं रूही तैमूर को गाड़ी की सवारी कराती नजर आ रही हैं। करण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, धूम मचा ले। 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। 

Neha