करीना-सैफ संग लंच करने पहुंचे तैमूर, अपनी ड्रेसिंग सेंस से किया सबको इंप्रेस

2/6/2019 5:10:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब मम्मी-पापा के साथ लंच करने पहुंचे। हमेशा की तरह इस बार भी नन्हें तैमूर ने अपने लुक और क्यूट अंदाज से सबको इंप्रेस किया। 

इस दौरान तैमूर ब्लू कुर्ते के साथ ब्लू शॉर्टस पहने हुए हमेशा की क्यूट अंदाज में नजर आए। वहीं, ग्रीन शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।

सैफ भी कैजुअल लुक में काफी कूल दिख रहे हैं। वहीं, करीना ब्लैक स्वैट शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

रेड लिपस्टिक और ब्लैक शेड्स बेबो के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। करीना और छोटे नवाब ने स्वैग अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कुछ तस्वीरों में तैमूर मीडिया कैमरा को स्टाइलिश अंदाज में पोज देते दिखे तो कुछ में वह हाथ छुड़ाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। छोटे नवाब की क्यूट हरकतें आपका दिल जीत लेंगी।

लेकिन इस बार अपनी क्यूट शरारतों के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग सेंस से भी सबको इंप्रेस करते दिखे। पिछले कुछ दिनों से अक्सर तैमूर कैमरा को देख बेचैन नजर आते थे लेकिन इस बार उन्होंने कैमरे को पोज दे ही दिया। छोटे नवाब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

 


 

Neha