मम्मी करीना की गोद में उदास नजर आए नन्हें तैमूर, कहीं ये वजह तो नहीं

1/10/2018 10:34:08 AM

मुंबई: बॉलीवुड का सबसे फेमस और क्यूट स्टार किड यानि करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में वह एयरपोर्ट पर मम्मी करीना की गोद में स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले तैमूर एक बार फिर लाइमलाइट में हैं।

खास बात ये है कि इस बार वो अपनी किसी शरारत या खुशमिजाज तस्वीर की वजह से नहीं बल्कि अपनी उदासी के लिए चर्चा में बने हुए हैं। 

दरअसल तैमूर मम्मी करीना कपूर ख़ान के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना कर वापस इंडिया लौट आए हैं। तैमूर अपनी पूरी फैमली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए स्विट्ज़रलैंड गए हुए थे।

सैफ अपनी फिल्म ‘कालाकांडी’ के प्रमोशन के चलते एक दिन पहले ही भारत वापस आ गए लेकिन करीना तैमूर के साथ एक दिन बाद वापस लौटीं। 

करीना के साथ तैमूर की ये उदासी भरी फोटो देखकर कहा जा सकता है कि तैमूर का मन अभी स्विट्ज़रलैंड में छुट्टियां बिताकर नहीं भरा है। तैमूर मम्मी पापा के साथ अभी और मस्ती करने के मूड में थे।