व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहन गणपति पूजा में पहुंचे तैमूर, मामा आदर के साथ की खूब मस्ती

9/19/2018 11:06:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ अपने लाडले के साथ हाल ही में बुआ रीमा जैन के घर पर गणपति पूजा पर पहुंचे। इस दौरान नन्हें तैमूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

तस्वीरों में तैमूर रीमा जैन के बेटे आदर जैन के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

वहीं आदर ने पूजा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान तैमूर अपने मामा के साथ खूब खेलते हुए मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

गणपति पूजा की इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में सैफ और करीना के लाडले परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं।

उनके क्यूट अंदाज को देख आप तैमूर के दीवाने हो जाएंगे। तैमूर की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं।  

Neha