मम्मी करीना संग मासी करिश्मा से मिलने पहुंचे तैमूर, फोटोग्राफर्स को देख पोज देने के लिए की जिद्द

9/10/2018 12:35:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर मम्मी करीना के साथ मासी करिश्मा के घर पहुंचे। 


इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट और शॉर्टस पहनी थी जिसमें वह हर बार की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं मम्मी करीना पिंक टीशर्ट के साथ डेनिम पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

इस दौरान तैमूर मीडिया कैमरा को देख खिलखिलाते हुए शरारती अंदाज में दिखे। तैमूर कैमरे को पोज देने में इतने बिजी हो गए कि मम्मी करीना उन्हें घर के अंदर खिंचती रही लेकिन वो मुड़-मुड़कर कैमरे को देखते रहे। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि देश में तैमूर के चाहने वालों कर संख्या सैंकड़ों में है इसलिए सोशल मीडिया पर उनके नाम से ना जाने कितने फैन क्लब्स एक्टिव है। आए दिन तैमूर किसी ना किसी वजह के स्पॉट होते रहते हैं।

उनके हर क्यूट अंदाज को लोग पसंद करते हैं। तैमूर आज के दौर में अपने एक्टर माता-पिता से भी बड़े स्टार बन चुके हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। तैमूर की पॉपुलरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। 


 

Neha