इब्राहिम तैमूर का नवाबी पोज, तस्वीर में दिखीं भाइयों की क्यूट बॉन्डिंग

4/22/2019 11:52:10 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इस तस्वीर में तैमूर अपने बड़े भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान छोटे नवाब ऑरेंज कलर की टीशर्ट में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। वहीं, इब्राहिम ब्लैक टीशर्ट में काफी कूल दिख रहे हैं। तैमूर अपने बड़े भाई के साथ बेहद क्यूट पोज दे रहे हैं। तस्वीर में तैमूर अपने बैड पर बैठे दिख रहे हैं। इस तस्वीर को सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते सारा ने लिखा-'माई इस्टर बन्नीज'। इब्राहिम और तैमूर की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया के किंग हैं 

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

 

 

Neha