मम्मी-पापा संग दिखे तैमूर, कैजुअल लुक में करीना का दिखा Swag

3/24/2019 5:44:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में छोटे नवाब पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान के साथ स्पॉट हुए।

इस दौरान करीना ब्लू स्वैट शर्ट के साथ ऑफ व्हाइट लोअर पहने हुए हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। वहीं, सैफ पर्पल कुर्ता और व्हाइट पायजामे में कैजुअल लुक में दिखे।

इस दौरान छोटे नवाब पापा के साथ मैचिंग पर्पल टी-शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्टस में हमेशा की तरह काफी क्यूट अंदाज में दिखे। तस्वीरों में पापा सैफ अपने लाडले को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ इन दिनों फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

वहीं, करीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। 'गुड न्यूज' के अलावा करीना करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में दिखाई देंगी।

तैमूर के करीब हैं सैफ 

करीना ने इश्क 104.8 FM के एक शो में बताया कि सैफ तैमूर से बहुत प्यार करते हैं। वो तैमूर के लिए बहुत पागल हैं और उनको बिल्कुल अकेला नहीं छोड़ते। आए दिन तैमूर के साथ सैफ की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों छोटे नवाब पापा से मिलने सेक्रेड गेम्स 2 के सेट पर पहुंच गए थे जहां वह काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

 

Neha