बहन ईनाया को कार में घूमाते नजर आए तैमूर, देखें CUTE तस्वीरें

2/24/2018 11:35:25 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर के बेटे तैमूर की एक तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही हैं। इसमें वह बहन यानि सोहा अली खान की बेटी ईनाया के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वह दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में सोहा ने बेटी इनाया और करीना ने बेटे तैमूर को गोद में लिया हुआ है। तस्वीर में सोहा और इनाया जहां कैमरे को देख पोज दे रही है वहीं तैमूर अपनी शैतानियों में बिजी हैं और करीना उन्हें संभाल रही है।

ये पहली बार है जब तैमूर इनाया, सोहा और करीना एक साथ इतनी खूबसूरती से एक ही फ्रेम में कैप्चर किए गए हैं। इसके साथ ही तैमूर और इनाया की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। उनकी इस तस्वीर को भी सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वायरल हो रही इस तस्वीर में तैमूर के साथ इनाया बेबी टॉय कार में बैठी है।

सैफ अली खान ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब इनाया और तैमूर साथ में होते है तो सभी काफी एलर्ट रहते हैं। क्योंकि समय के साथ तैमूर की शैतानियां बढ़ती जा रही है और इनाया अभी काफी छोटी है। इस कारण से कि कहीं तैमूर की वजह से इनाया को चोट न लग जाए घर में सभी काफी सावधान रहते है।