तैमूर को पीछे छोड़ बहन इनाया ने चुराई लाइमलाइट, फोटोग्राफर्स को देख दिया ऐसा रिएक्शन

2/10/2019 5:35:03 PM

 मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया अभी से ही लोगों के दिलों में बस चुकी है। तैमूर जहां 2 साल के हो चुके है वहीं उनकी बहन इनाया 1 साल की हुई हैं।

हाल ही में तैमूर और इनाया ब्रांद्रा में प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान छोटे नवाब ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस और रेड शूज पहने हुए हमेशा की क्यूट लग रहे हैं। उन्होंने मीडिया कैमरा को क्यूट अंदाज में पोज भी दिए, लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट उनकी छोटी बहन इनाया ने बटोर ली।

दरअसल, जब इनाया को उनके केयरटेकर ने गाड़ी से उतारा तो वह मीडिया को देख अपने हाथ हिलाते हुए हाय करने लगीं। इस दौरान इनाया ग्रे रंग की टीशर्ट और डेनिम जींस में नजर आई। हमेशा की तरह तैमूर ने भी मीडिया के कैमरों को बड़े ही ध्यान से देखा। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

बच्चों को मिल रही अटेंशन से परेशान थीं करीना-सोहा

बता दें कि तैमूर और इनाया को मीडिया की ओर से मिल रहे अटेंशन से सोहा अली खान और करीना कपूर खान काफी परेशान थी। दोनों का ही कहना था कि इस तरह के अटेंशन से वह बाकी बच्चों की तरह नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पा रहे है।

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जहां तैमूर की तस्वीर नहीं नजर आती है। वहां लोग इनाया की तस्वीर को देखकर अपना दिल भर लेते है। तैमूर के साथ साथ इनाया भी बेहद क्यूट और पॉपुलर है। 

 

Neha