2 साल की हुई हेमा मालिनी की नातिन राध्या,तैमूर-इनाया समेत पहुंचे ये स्टार किड्स

10/21/2019 9:01:55 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने 20 अक्टूबर को बड़ी बेटी राध्या का बर्थडे सेलिब्रेट किया। ईशा की लाडली 2 साल की हो गई है। ईशा ने अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ मिलकर बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खाल, सोहा अली खान बेटी इनाया, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर समेत कई स्टार्स किड्स पहुंचे।

ईशा की बेटी के बर्थडे पार्टी में नानी हेमा मालिनी नजर आईं।

नातिन राध्या के बर्थडे पार्टी में नानी हेमा मालिनी भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।  

बर्थडे गर्ल के लुक बात करें तो वह व्हाइट फ्राॅक में क्यूट दिखीं। ईशा इस दौरान पिंक वन पीस ड्रेस में दिखीं। मासी अहाना देओल पति वैभव और बेटी डेरियन वोहरा के साथ 

वहीं करीना के लाडले की बात करें तो तैमूर पिंक कलर की आउटफिट में दिखे। इस दौरान तैमूर और इनाया ने सारी लाइमलाइट ही बटोर ली। तैमूर अपने हाथ में खिलौना लेकर भी पहुंचे थे।

इनाया इस दौरान किसी क्यूट डॉल की तरह लग रही थी। तस्वीरें क्लिक करवाने से पहले सोहा अली खान अपनी लाडली बेटी के बालों को संवारती हुई नजर आई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma