ईशा कोप्पिकर के घर क्रिसमस पार्टी में तैमूर, इनाया समेत इन स्टार्स किड्स ने लगाई रौनक, देखें तस्वीरें

12/24/2019 11:30:08 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्रिसमस के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टार्स इसके कई दिनों पहले ही इसके सेलिब्रेशन में बिजी दिखाई दे रहे हैं। बीते सोमवार एक्ट्रेस ईशा कोपिकर ने अपने घर क्रिसमस पार्टी होस्ट की। बॉलीवुड के स्टार्स अपने स्टार्स किड्स को लेकर पार्टी में शामिल हुए। तो चलिए डालते हैं एक नजर पार्टी में पहुंचे इन सितारों के लुक पर...


बता दें पार्टी में बॉलीवुड के फेमस किड स्टार तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ पहुंचे।

इस दौरान तैमूर लाइट ब्लू शर्ट और बेबी पिंक पैंट के साथ व्हाइट शूज में नजर आए। वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर फ्लोरल प्रिंटेड शार्ट ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं। 


वहीं सोहा अली खान की बेटी इनाया नोमी कुणाल भी पार्टी में बेहद क्यूट नजर आईं।

इस दौरान इनाया बेबी पिंक प्रिंटेड फ्रॉक और मैचिंग सैंडल में अपने लुक को कम्पलीट करते हुए परियों की तरह दिखाई दे रही हैं। 


एक्टर तुषार कपूर बेटे लक्ष्य को साथ लेकर पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान तुषार कपूर बेटे के साथ कैमरे के सामने मस्ती भरे पोज देते नजर आए। 


 इसके अलावा और भी कई स्टार्स ईशा कोप्पिकर के घर पार्टी में शामिल होने वहां पहुंचे। 

Edited By

Vikas Sharma