पापा सैफ का हाथ थामे समुद्र की लहरों का लुफ्त उठा रहे हैं तैमूर, नए लुक में दिखे बेहद क्यूट

9/5/2018 1:27:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मालदीप से इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वहीं उनके लाडले तैमूर भी मालदीव के मौसम का भरपूर मजा ले रहे हैं। हाल ही में नन्हें तैमूर की पापा सैफ के साथ एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।


इस तस्वीर में तैमूर पापा सैफ के साथ समुंदर की लहरों का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

सैफ और तैमूर की इस क्यूट तस्वीर को सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते सोहा ने लिखा कि हाथों में हाथ और रेत में पैर। 

बता दें कि इस वेकेशन पर सोहा अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ पहुंची हैं। पूरा परिवार इस वेकेशन को खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहा है। 

 

Neha