अमृता के घर के बाहर रोते दिखे तैमूर, मम्मी करीना मनाती हुई आई नजर

3/22/2018 11:55:31 AM

मुंबई:  करीना कपूर अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ आउटिंग पर निकली। लेकिन ना जानें क्या हुआ कि कार में तैमूर को रोते हुए देखा गया। तैमूर मम्मी की गोद में बैठे थे और अचानक रोने लगे। अपने लाडले बेटे को यूं रोता देख करीना उन्हें मनाने की हर संभव कोशिश करती नजर आईं।
 


 तैमूर को मनाने के दौरान करीना मुस्कुराती हुईं भी दिखीं। उन्होंने तैमूर की नाराजगी को दूर करने के लिए उनके हाथ में एक बॉक्स भी दिया। लेकिन तैमूर हैं कि चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

 


कम ही ऐसा होता है जब लोगों को तैमूर का ये अंदाज देखने को मिलता है। वे इतने क्यूट है कि रोते हुए भी उनकी क्यूट लग रहे थे।

तैमूर अक्सर कैमरे को देखकर पोज देने लगते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले तैमूर की सैफ के साथ शर्टलेस तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थी। तैमूर के शर्टलेस अवतार को लोगों ने काफी पसंद भी किया।

Punjab Kesari