स्वतंत्रता दिवस छोटे नवाब तैमूर के लिए रहा बेहद खास

8/16/2018 12:05:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर का स्वंतत्रता दिवस (Independence Day) काफी धमाकेदार रहा। नन्हें तैमूर ने झंडा फहराया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हाल ही में एक बार फिर से छोटे नवाब की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

दरअसल, तिरंगा झंडा (Tiranga Jhanda) फहराने के बाद तैमूर ने पापा सैफ के साथ काफी मस्ती करते दिखे। इन तस्वीरों में सैफ लाडले को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है। 

पापा सैफ के साथ स्वंतत्रता दिवस मनाकर तैमूर काफी उत्साहित नजर आए।

इतना ही नहीं जब मीडिया के कैमरे दोनों की फोटोज क्लिक करने लगे तो नन्हें तैमूर ने पापा की तरह सबका अभिवादन किया।

बता दें कि  छोटी सी उम्र में जिस तरह की दीवानगी तैमूर की है, शायद ही किसी दूसरे स्टारकिड की रही होगी। ऐसा कोई दिन नहीं है जब तैमूर की तस्वीरें ना देखने को मिले।

अक्सर तैमूर की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। उनकी क्यूट लुक को लोग काफी पसंद करते हैं।

जब से तैमूर का जन्म हुआ है तब से वो लाइमलाइट में हैं। उनकी पॉपुलैरिटी देख ये कहना गलत नहीं होगा कि करीना ने तैमूर को जन्म नहीं बल्कि रिलीज किया है। 

Neha