गरम गरम परांठे खाने के लिए तैमूर ने खेतों से तोड़ी मूलियां, मां करीना कपूर ने शेयर की लाडले की क्यूट तस्वीरें
8/30/2022 1:53:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. करीना कपूर और सैफ अली खान का बड़ा शहजादा तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल चुराता नजर आता है। जब भी तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, फैंस उनपर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में करीना ने अपने बेटे की खेतों से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
करीना कपूर ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें तैमूर हरे भरे खेतों में हाथ में मूली लिए नजर आ रहा है।
कुछ तस्वीरें में वह अपने हाथों से खेतों में से मूली उखाड़ता भी दिख रहा है। इस दौरान तैमूर काफी इनोसेंट नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-गरम गरम मूली के परांठे with घी for lunch इसके साथ उन्होंने #TimTim #Homegrown #Plant #Grow #Eat भी लिखा।
करीना के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और तैमूर की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो करीना कपूर खान को हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा में देखा गया। इस फिल्म में वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ नजर आईं। हालांकि, उनकी यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल

मां लक्ष्मी को करना है खुश तो जरुर करें ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी धन की देवी

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ