सैफ और करीना ने छोटे से तैमूर को लेकर लिया बड़ा फैसला

10/7/2017 12:41:49 PM

मुंबई: सैफीना ने तैमूर को कभी मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की, लेकिन अब ये दोनों बेटे को मिलने वाले इतने ज्यादा अटेंशन से चिंतित हो गए हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। नौ महीने की उम्र में इतनी पॉपुलैरिटी  हैं। फोटोग्राफर्स भी इन्हें क्लिक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

सोर्स की मानें तो इसी के चलते सैफीना ने तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला किया है। एक इंटरव्यू के दौरान भी सैफ ने ये खुलासा किया था, "मैं और करीना इतनी कम उम्र में तैमूर को मिल रहे स्टारडम की वजह से काफी चिंता में हैं और इसी वजह से उसे इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में भेजने का फैसला लिया है। हालांकि, ऐसे में हम तैमूर को लंबे समय तक नहीं देख पाएंगे जिसका हमें काफी दुख भी है, लेकिन उम्मीद है कि वो वहां एक बेहतर इंसान बनेगा।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News