सैफ-करीना ने कर दिया कुछ एेसा, टकटकी लगाए देखते रह गए नन्हें तैमूर

1/12/2018 2:45:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर के बेटे तैमूर की छोटी सी उम्र में ही फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहता है। हाल ही में तैमूर एक साल के हुए है और पटौदी हाउस में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इसी पल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें तैमूर जमीन पर बैठे हैं और उनके मॉम-डैड यानी करीना और सैफ उनसे कुछ बातें कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर का रिएक्शन देखने लायक है।

फोटो में तैमूर के पास एक बैग रखा हुआ है लेकिन उनका पूरा ध्यान बैग में रखे सामान पर नहीं बल्कि सैफ और करीना के ऊपर है। सैफ और करीना तैमूर के साथ खेलने के लिए लेटे हुए हैं। तो वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर अपने पोते को टकटकी लगाए देख रही हैं।

बता दें कि हाल ही में तैमूर मॉम-डैड के साथ न्यू ईयर मनाने स्विट्जरलैंड गए थे। तैमूर चाहे मॉम करीना के साथ हों या फिर डैड सैफ के साथ, मीडिया उनके फोटोग्राफ्स क्लिक करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। तैमूर के स्टारडम को लेकर सैफ का कहना है अभी वो छोटा है, उसका स्टारडम देखने के लिए अभी हम सभी को इंतजार करना पड़ेगा।