बहन इनाया संग तैमूर ने मनाई प्री-दिवाली, कुर्ते-पयजामें में दिखा क्यूट अंदाज

11/2/2018 5:56:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पिछले दस से ग्यारा दिनों से तैमूर अली खान मीडिया के कैमरों से दूर थे। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं है।

दरअसल, करीना कपूर और सोहा अली खान अपने बच्चों के साथ प्ले स्कूल में दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने पहुंचे। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। तस्वीरों में तैमूर कुर्ता पायजामे पहने करीना की गोद में बैठे बेदह क्यूट लग रहे हैं।

वहीं इनाया रेड एंड ऑरेंज कलर का लहंगा पहने क्यूट लग रही हैं। इनाया सोहा की गोद में बैठे बेहद मासूम लग रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले तैमूर हैलोवीन फेस्टिवल मनाते नजर आए थे। इस दौरान की तस्वीरों में तैमूर ब्लैक कलर की मॉन्स्टर टी शर्ट और व्हाइट कलर की पैंट पहने बेहद क्यूट नजर आए। 


बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि सैफ और करीना ने तैमूर  की तस्वीरें लेने को लेकर फोटोग्राफ्स पर रोक लगा दी हैं। यह खबर सुनकर तैमूर के फैन्स काफी निराश हो गए थे। बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

 

 

Neha