बहन इनाया के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए तैमूर अली खान, क्यूट तस्वीरें आई सामने

11/26/2018 11:42:10 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का लाडला तैमूर हाल ही में बहन इनाया के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए। हर बार की तरह इस बार भी दोनों भाई बहन बेहद ही क्यूट लग रहे थे। इस दौरान तैमूर नैनी के साथ थे वहीं इनाया अपनी मां सोहा के साथ दिखीं।

 

 

तस्वीरों में इनाया अपनी मां का हाथ पकड़कर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। तैमूर मीडिया फ्रेंडली हैं, जिसकी वजह से वो कार से उतरते ही फोटो खिंचवाने लगे और हाथ हिलाने की कोशिश कर रहे थें।

 

 

इस मौके पर सोहा बेटी इनाया को संभालती हुए दिखीं क्योंकि वो समय मिलते ही शैतानी करने लगती हैं।इस दौरान तैमूर बहन से मिलने के लिए थोड़ा तेज़ चलते हुए दिखे।

 

 

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अपनी पैदाइश के वक्त से ही सुर्खियों में रहे हैं। उनकी हर एक हलचल को पैपराज़ी अपने कैमरों में कैद करते हैं।

 

 

लगभग रोज़ाना ही तैमूर की नई नई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। भाई से सीख लेते हुए इनाया खेमू भी थोड़ा बहुत मीडिया फ्रेंडली हो गई हैं। कुणाल खेमू और सोहा की बेटी इनाया का जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था।

 

 

तैमूर का हर एक्शन और मोड काफी लाजवाब होता है, जिसकी झलक पाने के लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

 

 

 

Konika