Shirtless लुक के बाद अब नैनी के साथ जिम पहुंचे नन्हें तैमूर, तस्वीरें देखते ही आएगा प्यार

3/21/2018 5:39:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहतें हैं। शर्टलेस के बाद हाल ही में नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसको देखकर आपको उनपर प्यार आ जाएगा। 

इन तस्वीरों में तैमूर नैनी के साथ जिम जाते हुए स्पॉट हुए। इन दिनों प्ले स्कूल के साथ-साथ जिम भी जाते हैं और यह फोटो उसी वक्त खींची गई। सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ लाल रंग के शॉर्ट्स तैमूर पर काफी जंच रहे थे।

नन्हें तैमूर के बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत आपको दीवाना बना देगी।

तैमूर अक्सर कैमरे को देखकर पोज देने लगते हैं और इन तस्वीरों को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। जैसे ही उन्होंने कैमरे को देखा अलग-अलग पोज देने लगे। 

 बता दें कि कुछ दिन पहले तैमूर की सैफ के साथ शर्टलेस तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थी। तैमूर के शर्टलेस अवतार को लोगों ने काफी पसंद भी किया। 

Punjab Kesari