1 साल के नवाब के आगे सैफीना भी पड़े फीके, करीना को छोड़ तैमूर के साथ फोटो खिंचवाने लगे फैंस

1/2/2018 2:32:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान के लाडले तैमूर के लिए दिसंबर का पूरा महीना हॉलीडे की तरह रहा है। सबसे पहले नन्हें तैमूर अपना बर्थडे मनाने पुश्तैनी हवेली में गए। जहां उन्होंने खूब सारी मस्ती की। इसके बाद वो क्रिसमस की पार्टी के लिए मुंबई गए।


वैसे देखने वाली बात है कि तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर और पापा सैफ से ज्यादा फेमस हो गए हैं। पूरा एक साल वह लाइमलाइट में ही रहे हैं। 


हाल ही में छोटे नवाब अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट करने स्विट्जरलैंड गए थे। वहां से लौटने के बाद तैमूर की एक और क्यूट फोटो सामने आई है। जिसे देखने के बाद आपका नया साल और भी खूबसूरत बन जाएगा।

इसके अलावा स्विट्जरलैंड की भी एक तस्वीर वायरल हुई है। जहां फैंस तैमूर के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। ये तस्वीर एम्सटरडैम एयरपोर्ट की है। एक एयर होस्टेस आई और उसने छोटे नवाब के साथ फोटो खिंचवाई।