PHOTO: पापा सैफ की गोद में बैठ ठंडी हवा का मजा लेते दिखे तैमूर अली खान

1/4/2019 5:44:15 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर बेटे तमूर संग इन दिनों स्विट्जरलैंड में हॉलीडे मना रहे है। वहां से लगातार इनकी तस्वीरें सामने आ रही है। अब हाल ही में तैमूर की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद ही क्यूट लग रहे है। तस्वीर में तैमूर अली खान, पापा सैफ अली खान की गोद में बैठे नजर आ रहे है। तैमूर अली खान की यह क्यूट तस्वीर उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

 

 

बता दें कि इस बार सैफ अली खान और करीना कपूर ने न्यू ईयर के जश्न मनाने के लिए स्विट्जरलैंड को चुना था। इस दौरान यह तीनों भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।  स्विट्जरलैंड जाने से पहले सैफ-करीना बेटे तैमूर अली खान के साथ साउथ अफ्रीका में छुट्टियां मनाने गए थे।

 


साउथ अफ्रीका में ना सिर्फ इन तीनों ने एक दूसरे के साथ वक्त बिताया बल्कि तैमूर का दूसरा जन्मदिन भी मनाया। सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान की तस्वीरों को बहुत पसंद किया जाता है। 


 

Konika