नन्हें तैूमर का फैशन स्टाइल है एक दम हटके, तस्वीरों में देखें मेकओवर लुक का स्वैग

3/23/2018 4:30:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर का मेकओवर लुक सामने आया  है। इस लुक में उनका अलग ही स्वैग दिख रहा है । 


तैमूर ज्यादातर मौकों पर कैजुअल्स में ही दिखते हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा मेकओवर किया कि वह अपनी क्यूटनेस से दूसरे स्टार किड्स को मात देते दिख रहे हैं। अपनी नैनी की गोद में तैमूर ने फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर पहन रखी है। जहां वह अपने प्ले स्कूल से बाहर निकलते दिखे।

तैमूर के स्टाइल को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि उनकी मां करीना अभी से उनकी स्टाइल पर पूरा ध्यान रखती हैं तभी तो लुक्स के मामले में हर बार वह ज्यादा क्यूट लगने लगते हैं।

आखिर करीना ध्यान दें भी क्यों ना वह खुद भी तो एक स्टाइल आइकन हैं।


इसके बाद उनकी कैजुअल लुक्स भी सामने आई है जिसमें वह ब्लू कलर की ड्रैस पहने नजर आ रहे हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं और चेहरे पर अलग-अलग एक्सप्रेशन दे रहे हैं। 

Punjab Kesari