मां और नानी के साथ आउटिंग पर निकले नन्हें तैमूर, फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में गजब दिखीं करीना

3/5/2020 12:11:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर के करीना कपूर के नवाब तैमूर अली खान की अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो हमेशा अपनी क्यूट हरकतों से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। बीते बुधवार को किड स्टार को मां करीना और नानी बबीता के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उनका बेहद क्यूट अंदाज देखने को मिला।

वायरल तस्वीरों में तैमूर प्रिंटेड टी-शर्ट और रेड शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। ब्लैक शूज के साथ अपने लुक को कम्पलीट करते हुए तैमूर का नटखट अंदाज देखने को मिल रहा है।

एक्ट्रेस करीना कपूर इस दौरान फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखाई दे रही हैं। चेहरे पर ब्लैक गॉग्ल्स और हाई बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

लुक को कैरी करते हुए दिवा अपनी मां के साथ खुश नजर आ रही हैं।


वर्कफ्रंट पर करीना इन दिनों फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। फिल्म में एक्ट्रेस इरफान खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म बहुत जल्द यानी 13 मार्च को रिलीज होगी। 

Edited By

suman prajapati