नैनी के साथ घूमने निकले तैमूर, गाड़ी से उतरते क्यूट तस्वीरें आई सामने

10/3/2018 12:06:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल साइट पर छाए रहते हैं।जहां लोग तैमूर को इतना पसंद करते हैं। वहीं मीडिया भी तैमूर की तस्वीरें कैमरे में कैद करने के लिए हर समय तैयार रहती है।

 

हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में तैमूर नैनी के साथ घर के बाहर स्पाॅट हुए। इस दौरान तैमूर ब्लू टी-शर्ट रेड शर्ट पहने हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं।

जैसे ही तैमूर गाड़ी से उतरे फोटोग्राफर्स तैमूर का नाम बुलाने लगे तो पहले तो तैमूर कैमरावालों की तरफ पलट-पलट कर देखते रहे। फिर बहुत ही क्यूट तरीके से सबको बाय बोला और अंदर जाने लगे।

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। 

 

 

Neha