नैनी के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर, मीडिया को देख हाथ हिलाते की क्यूट तस्वीरें आईं सामने

10/1/2018 11:36:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

 

हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में वह अपनी नैनी के साथ मुंबई की सड़को पर टहलते नजर आए। इस दौरान वह मीडिया को देख काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान तैमूर ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ओरेंज शॉर्टस पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आए।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

 

इतना ही नहीं तैमूर मीडिया कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते नजर आए। तैमूर को देखकर ऐसा लगता है कि अब वह कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। हर वक्त उनकी एक झलक के लिए मीडिया उनके आस-पास नजर आ ही जाते हैं।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

PunjabKesari

 

इसे पहले तैमूर की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी मम्‍मी के साथ कार से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मीडिया के बुलाने पर तैमूर हाथ उठा कर 'Hiii' कहते नजर आए। 

PunjabKesari

 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

PunjabKesari

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News