गाय को देखते ही चारा खिलाने लगे करीना के लाडले तैमूर, क्यूट तस्वीरें आईं सामने

11/21/2018 4:47:53 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन उनती तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे।

तस्वीरों में तैमूर अपने केयरटेकर के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में करीना के लाडले गाय को बड़े प्यार से घास खिलाते दुख रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर हाथ में चारा पकड़े हुए हैं।

आउटफिट की बात करें तो इस दौरान तैमूर सी-ग्रीन कलर की टी-शर्ट में तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी मासूमियत तस्वीरों में देखते ही बन रही है। इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने कई क्यूट एक्सप्रेशन भी दिए।

उनकी इन क्यूट तस्वीरों ने सबका दिल जीत लिया। लोग उनकी इस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों दीवाने हैं और इसका अंदाजा तैमूर को भी है, तभी तो कैमरे को देखते ही वह रिसपॉन्स करना कभी नहीं भूलते।

बता दें कि  तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं।

पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं। कुछ दिन पहले सैफ ने खुलासा किया है कि उनके लाडले बेटे की एक तस्वीर कितने में बिकती है?

सैफ ने बताया, "तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। वहीं अब तैमूर की पॉपुलैरिटी आसमान पर पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तैमूर के नाम पर अब मार्केट में खिलौने भी आने लगे हैं। 

 

Neha