कैमरे के सामने पहली बार अपना नाम लेते दिखे तैमूर, सामने आया क्यूट वीडियो

7/28/2018 12:07:10 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर कैमरा फ्रेंडली हैं। नन्हें तैमूर अक्सर अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

 

 

हाल ही में एक बार फिर से तैमूर अपनी नैनी के साथ मस्ती करते हुए घर के बाहर स्पॉट हुए।

 

 

इस दौरान की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

 

 

वीडियो में जब मीडिया तैमूर का नाम पुकारती है तब तैमूर खुद भी अपना नाम लेते सुनाई देते हैं।

 

 

इतना ही नहीं जब उनका नाम पुकारा जाता है तो वह खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। 

 

 

उनके आउटफिट की बात करें तो छोटे नवाब अक्सर क्यूट और चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं।

 

 

इस बार भी वह व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

 

 

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है।

 

 

बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

 

 

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। 

 

 


 

Neha