खुद चलकर मासी करिश्मा के घर पहुंचे तैमूर, कैमरा को दिए क्यूट पोज

8/23/2018 4:13:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल, तैमूर अपनी मासी करिश्मा के घर के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान जैसे ही तैमूर नैनी के साथ कार से उतरे वैसे ही उनकी नजर तुरंत मीडिया के कैमरों पर पड़ी। तैमूर ने क्यूट स्माइल के साथ उनकी तरह देखा और क्यूट स्माइल देने लगे। 

इस दौरान नन्हें तैमूर ने ब्लू टी शर्ट और हॉफ पैंट पहने हुए हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे हैं। इतना ही नहींतैमूर अपना नाम सुनते ही खिल-खिलाकर हंस पड़ें। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।

इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं।

पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं।

 

Neha