3 महीने बाद मां करीना संग मौसी करिश्मा से मिलने पहुंचे तैमूर, वायरल हुईं मां-बेटे की तस्वीरें

7/21/2020 3:06:59 PM

मुंबई: देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के चलते देश को करीब दो महीने तक लॉकडाउन किया हुआ था। वहीं अब धीरे-धीरे कुछ दिशा निर्देशों के साथ देश को अनलॉक कर दिया है, लेकिन फिर भी लोग घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे है।

इस अनलाॅक प्रक्रिया के बाद स्टार्स भी अब अपने घरों से बाहर नजर आने लगे है। इसी बीच करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ बाहर निकली। तैमूर मां करीना के साथ मौसी करिश्मा के घर पहुंचे।

बता दें कि 3 महीने बाद तैमूर मौसी से मिलने पहुंचे है। बीते दिनों करिश्मा भी अपनी फैमिली को मिस करती नजर आई थी। सोशल मीडिया पर करीना और तैमूर की तस्वीरें छाईं हुईं हैं।

लुक की बात करें तो करीना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई। वहीं तैमूर ग्रीन टी-शर्ट और व्हाइट शॉट् में दिखे। इस दौरान करीना और तैमूर फेस पर मास्क लगाए दिखे।

 

अनलॉक होने के बाद से ही  तैमूर को कई बार पापा सैफ के साथ शाम की सैर के लिए निकलते देखा जा चुका है। इसमें से कई दफा तो करीना कपूर खान भी साथ में नजर आ चुकी हैं।

Smita Sharma