नैनी के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए तैमूर, COOL अंदाज में मीडिया कैमरा को किया 'Hiii'

10/6/2018 5:55:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।  

हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में वह अपनी नैनी के साथ बांद्रा में स्पॉट हुए।

इस दौरान तैमूर ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू शॉर्टस पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं तैमूर मीडिया कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते नजर आए।

तैमूर को देखकर ऐसा लगता है कि अब वह कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। हर वक्त उनकी एक झलक के लिए मीडिया उनके आस-पास नजर आ ही जाते हैं। तैमूर अब मीडिया कैमरा को देख 'Hiii' बुलाने लगे हैं। 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

Ekta