हैंडसम लुक में नैनी के साथ बांद्रा में स्पाॅट हुए तैमूर, क्यूट तस्वीरें आईं सामने

12/5/2018 4:38:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की पाॅपुलेकरिटी किसी स्टार्स से कम नहीं है। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। उनकी क्यूटनेस, उनकी हंसी, उनका रोना, मीडिया पर्सन को हाय कहते हुए रिएक्शन देना यह सब कुछ सोशल मीडिया पर फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में तैमूर ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने बेहद क्यूट लग रहे हैं। जैसे ही तैमूर ने मीडिया को देखा वह कैमरे के सामने क्यूट एक्सप्रेशन देने लगे। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। यह इनकी तस्वीरों का जादू ही है कि सोशल मीडिया पर इतना क्रेज सुपरस्टरर्स के लिए भी नजर नहीँ आता है। ऐसा कहा जाए कि लोग रोज तैमूर की नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं तो शायद गलत नहीं होगा।

 

मार्केट में आ चुका है तैमूर साॅफ्ट टाॅय
 

लोग तैमूर को इतने दीवाने हो गए हैं कि अब मार्केट में उसका स्फाॅट टाॅय भी उतार दिया है। इतना ही नहीं तैमूर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सैफ ने तैमूर से जुड़ी कई बातें बताईं। सैफ ने बताया तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। 

 सैफ के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि Paparazzi तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं।

इस बीच सैफ ने मजाक में यह भी कहा दिया कि अगर उन्हें तैमूर के जरिए अच्छा रुपये कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का जिक्र किया तो उसने कहा-तुम चीप हो।  

 

Konika