तैमूर की बढ़ीं शरारतें, नैनी को अपने पीछे भगाते हुए की क्यूट तस्वीरें आईं सामने

9/20/2018 2:28:39 PM

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से तैमूर का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

तैमूर को हाल ही में नैनी के साथ स्पाॅट किया गया। तस्वीरों में तैमूर अपने पीछे नैनी को भगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जैसे ही तैमूर ने मीडिया के कैमरे को देखा वह भागने लगे, जिसके बाद उनकी नैनी ने भी उनके पीछे दौड़ लगाई और उनको रोकने की कोशिश की।

 

 

उनके आउटफिट की बात करें तो छोटे नवाब अक्सर क्यूट और चुलबुले अंदाज में नजर आते हैं। इस बार भी वह व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ग्रे शॉर्टस पहने हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

 

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

 

 

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।


Neha