मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ दिवाली शाॅपिंग करते दिखे तैमूर,क्यूट तस्वीरें आईं सामने

11/6/2018 11:10:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बीते दिन ही तैमूर मां करीना और पिता सैफ के साथ घूमने निकले।

इस दौरान सैफ ब्लू टी-शर्ट और पजामा पहने कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं करीना व्हाइट स्पैगिटी और ब्लू  हैमर पैंट पहने कूल लिक में दिखीं। तैमूर की बात किए जाए तो इस दौरान वह ब्लू टी-शर्ट और शाॅट्स पहने हमेशा की तरह क्यूट लगे। तस्वीरों में तैमूर थोड़े उदास नजर आए।  

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी को इंप्रेस करते हैं।

 

 

 

Neha