केयरटेकर के साथ शॉपिंग करते दिखे तैमूर, चम्मच मुंह में डाल खिंचवाईं क्यूट तस्वीरें

9/10/2018 12:48:10 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर से नन्हें तैमूर नैनी और केयरटेकर के साथ बांद्रा में शॉपि‍ंग करते नजर आए।

 

 

 

दरअसल, तैमूर किड्स शॉप से अपने लिए कुछ जरुरी चीजें लेने पहुंचे। कुछ तस्वीरों में तो वह एक चम्मच को मुंह में डाले हुए क्यूट पोज देते हुए दिखे।

 

 

इस दौरान तैमूर ने ग्रीन कलर की टीशर्ट के साथ शॉर्टस पहनी थी जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। नन्हें तैमूर अक्सर अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 

 

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।

 

 

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। 

 

 

Neha