अमृता अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट हुए Cute तैमूर, ताजा तस्वीरें आई सामने

8/17/2017 1:53:40 PM

मुंबई: करीना कपूर ख़ान का बेटे तैमूर किसी सेलेब्स से कम नहीं है। उसकी एक झलक पाने के लिए कई मीडिया से लेकर फैंस तक बेताब रहते हैं। कल तैमूर अली खान अमृता अरोड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। कार से बाहर आते समय उसकी तस्वीरें सामने आई। तैमूर ने ग्रीन कलर की टी शर्ट और औरेंज कलर की पैंट पहनी हुई थी। 

(Photo varinder chawla)

बता दें हाल ही में सैफ़ अली ख़ान पत्नी करीना कपूर ख़ान और बेटे तैमूर के साथ स्विट्ज़रलैंड में छुट्टी मना कर वापस इंडिया आई हैं। इससे पहले रविवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट से भी सैफ़, करीना और तैमूर की तस्वीरें आई थीं।

पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर ख़ान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है।