शूटिंग के लिए तैमूर संग चंडीगढ़ पहुंची करीना कपूर, मम्मी के साथ कुछ यूं नज़र आए छोटे नवाब

11/8/2019 8:24:39 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके बूेटे तैमूर अली खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आज करीना और उनके बेटे तैमूर अली खान को चंडीगढ़ में स्पॉट किया गया। असल में करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए चंडीगढ़ गई हैं और तैमूर उनके साथ हैं।

करीना, चंडीगढ़ में आमिर खान की इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगी।


बता दें कि करीना के बेटे तैमूर बॉलीवुड के सबसे फेमस बच्चे हैं। 

तैमूर जहां जाते हैं मीडिया के कैमरे उनके पीछे चलते हैं।

आजकल तैमूर को अक्सर उनकी मां करीना कपूर संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है। ऐसे में तैमूर अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं।

इस दौरान बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी करीना को साथ दिखें।

उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। करीना को तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां तैमूर हाथों में तिरंगा पकड़े नज़र आए।

करीना कपूर और तैमूर अली खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।आप भी डालें इन तस्वीरों पर एक नज़र-

Pawan Insha