नैनी के साथ बहन इनाया से मिलने पहुंचे तैमूर, कैमरे के सामने दिखा ANGRY LOOK

9/17/2018 11:52:07 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक बार फिर नन्हें तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

इन तस्वीरों को देखने के बाद आप तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे। हाल ही में तैमूर नैनी के साथ छोटी बहन इनाया से मिलने बुआ सोहा अली खान के घर पहुंचे। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 

तस्वीरों में तैमूर ब्लू जींस के साथ शर्ट पहने थे डिसमें वह क्यूट लग रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर गुस्से में दिखे। दरअसल, तैमूर आज कैमरे के सामने पोज देने के मूड में नहीं थे और यही कारण था कि वो गाड़ी से उतरते ही घर की ओर जाने लगे।   (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 

बता दें कि जब से करीना और सैफ के छोटे नवाब तैमूर का जन्म हुए है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है।बिखरे हुए बाल और चेहरे पर इतनी मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बनाने के लिए काफी है।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 

नन्हें तैमूर बचपन से ही स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। 


 

 

 

Neha