Video:  गुस्से में तैमूर ने पापा सैफ पर उठाया हाथ, भड़के यूजर्स कहा- ''अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलाद''

3/7/2022 2:09:10 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कपल के दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान सोशल मीडिया पर फेमस स्टारकिड हैं। तैमूर और जहांगीर अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में करीना और सैफ के साथ तैमूर को स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तैमूर पापा सैफ पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं, जिसे देख यूजर्स काफी भड़क गए हैं और तैमूर को तमीज सिखाने की बात कर रहे हैं।


वीडियो में सैफ रेड टी शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर ग्रे टी-शर्ट और ट्राउजर में क्यूट लग रहे हैं। सैफ अपने बेटे को कार में बिठाने के लिए लेकर जाते हैं और तैमूर अचानक पीछे पलटकर अपने पापा के पास आते हैं और फिर उन्हें जोर से मारते हैं। तैमूर के हाथ सैफ की कमर तक जाता है। इस मौके पर तैमूर थोड़ा गुस्से में होते हैं। उनके चेहरे पर भी गुस्से भरे एक्सप्रेशन साफ दिखाई दे रहे हैं। तैमूर की इस हरकत को देख कर यूजर्स काफी भड़क गए हैं और कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक यूजर ने लिखा- 'तमीज सिखाओ थोड़ा।'

दूसरे यूजर ने लिखा- 'ज्यादा लाड प्यार का नतीजा ।'

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अमीर बाप की बिगड़ी औलाद इसे कहते हैं।'  


करीना के काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आमिर खान नजर आएंगे। वहीं सैफ बहुत जल्द फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur