2 हफ्ते पहले हुआ तैमूर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, पार्टी में बच्चों संग पहुंचे स्टार्स

12/8/2018 11:44:10 AM

मुंबई: बॉलवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो जाएंगे। हाल ही में पटौदी खानदान ने 2 हफ्ते पहले ही छोटे नवाब के लिए प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया।

तैमूर का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन

नन्हें तैमूर की बर्थडे पार्टी में एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर भी पहुंचे।

लक्ष्य बेहद क्यूट अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज देते नजर आए।

तैमूर की बर्थडे पार्टी में सोहा अली खान बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ पहुंचे। इनाया हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं।

मम्मी सोहा के साथ इनाया ने कयूट पोज दिए।

रणविजय सिंह अपनी पत्नी प्रियंका वोहरा और बेटा कायनात को लेकर पार्टी में पहुंचे।

तैमूर की मौसी यानि करिश्मा कपूर बेटे कियान के साथ पहुंची और उनके साथ बबिता कपूर भी बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

नन्हें तैमूर के खास दिन के लिए उन्हें बधाई देने करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची।

पार्टी में तैमूर के साथ नाना रणधीर कपूर भी पहुंचे।

जो इन दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक करीना और सैफ अपने लाडले बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने अफ्रीका जाने वाले हैं।

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।




 

 

 














 

Neha