आराम फरमा रहे पापा सैफ की पीठ पर लेटकर मस्ती करने लगे तैमूर, मम्मी करीना ने शेयर की तस्वीरें

6/5/2020 2:56:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। लाॅकडाउन में वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। करीना हमेशा अपने क्यूट से बेटे तैमूर अली खान की ऐक्टिविटीज़ शेयर कर फैन्स को एंटरटेन करती रहती है।

हाल ही में करीना ने अपने इंस्टा पर लाडले तैमूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ को अपने मस्तीभरे अंदाज से परेशान करते दिख रहे हैं। सामने आई तस्वीर में सैफ बेड पर अपने पेट के बल लेटे दिख रहे हैं। वहीं तैमूर उनकी पीठ पर खुशी से बाहें फैलाकर पोज दे रहे हैं।

तैमूर के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वह पापा को परेशान कर कितने खुश हैं। तस्वीरें शेयर कर करीना ने कैप्शन में लिखा-' सैफ ने कहा था मैं हमेशा तुम्हारे पीछे खड़ा रहूंगा, लगता है कि तैमूर ने इस बात को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है।' तामूर की सैफ संग उनकी ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब तैमूर अली खान अपनी पिक्चर को लेकर चर्चा में आए हो। तैमूर अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा लाइमलाइट बटौरते रहते हैं। 

 

View this post on Instagram

My beautiful niece ❤️❤️❤️ #FamilyForever . @sakpataudi @khemster2 @ss0176 @saraalikhan95 @iakpataudi @karishmakemmu @kemmujyoti @ravi.kemmu

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

 

काम की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आमिर खान हैं। इसके अलाना वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में दिखेंगी। वहीं सैफ की बात करें तो वह भूत पुलिस,बंटी और बबली 2 में नजर आएंगे। 


 

Smita Sharma