क्लासमेट के साथ मस्ती करते नजर आए तैमूर, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

7/6/2018 12:45:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती है। हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

 

 

तस्वीर में वह अपनी क्लासमेट का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। दरअसल, तैमूर ने हाल ही में अपना प्ले स्कूल चेंज किया। अब वह नई जगह पर नए दोस्त बना रहे हैं।

 

 

बता दें कि बीते दिनों तैमूर मम्मी पापा के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। तीनों की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल भी हुई थीं। कुछ दिन पहले तैमूर का एक वीडियो भी सोशल साइट पर काफी हुआ था। इस वीडियो में तैमूर और कायनात झूले में बैठे दिख रहे थे।

 

 

 

Punjab Kesari