मम्मी को छोड़ सैफ के कंधो पर घूमते नजर आए नन्हें तैमूर, देखें तस्वीरें

2/2/2020 3:16:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड हैं। नन्हें तैमूर अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। जब भी तैमूर अपने मम्मी पापा संग आउटिंग पर निकलते हैं तो पेपराजी हाथ धो कर उनके पीछे पड़ जाते है। जब सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती हैं, तो उन्हें फैंस के धड्ड़ले से लाइक्स मिलते हैं।

हाल ही में सैफ संग टिम-टिम की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिन्हें देख फैंस के लिए ध्यान हटाना मुश्किल है। 


तैमूर अली खान को अक्सर उनकी मम्मा के साथ स्पॉट किया जाता है, लेकिन आज छोटे नवाब पापा के कंधो पर घूमते नजर आए।

बता दें कल करीना कपूर रैम्प वॉक के लिए हैदराबाद गईं हुईं थीं, इसीलिए लगता है कि सैफ तैमूर संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

इस दौरान सैफ ऑफ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। वहीं तैमूर रेड एंड ब्लू वियर में हाथ में खिलौने लिए क्यूट दिखाई दे रहे हैं।


काम की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'नी जानेमन' में देखा गया। फिल्म में सैफ आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू के साथ नजर आए। फिल्म में सैफ का कॉमेडी भरपूर अंदाज देखने को मिला।

Edited By

suman prajapati